देश

बेंगलुरु में रामनवमी पर बवाल, ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर रॉड से हमला; तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु

राम नवमी के अवसर पर बेंगलुरु में जमकर बवाल हुआ है। “जय श्री राम” के नारे लगाने पर यहां तीन लोगों पर कथित तौर पर रॉड से हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि यहां चिक्काबेट्टाहल्ली में हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी एमएस पाल्या के रहने वाले हैं। इस बीच, बेंगलुरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बुधवार रात पीड़ितों से उनके आवास पर मुलाकात की और घटना की निंदा की।

जय श्री राम के नारे लगाने पर रोका
पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब संजीवनीनगर के रहने वाले पवन कुमार, राहुल और बिनायक अपनी कार से एक सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन की जांच करने के लिए एमएस पाल्या की ओर जा रहे थे। उनके पास भगवा झंडा था और वे ”जय श्री राम” के नारे लगा रहे थे।

See also  हिंद के वीरों ने किया 'आकाश से बिजली का प्रहार', 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने दिखाई ताकत

अल्ला हू अकबर बोलने को कहा
इसी बीच बाइक पर सवार फरमान और समीर ने उन्हें रोका और फरमान ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया कि वे “जय श्री राम” के नारे क्यों लगा रहे थे और उन्हें केवल “अल्ला हू अकबर” कहना चाहिए। फरमान ने झंडा छीनने की कोशिश की। हालांकि, पीड़ितों ने उसका पीछा किया जबकि समीर भाग गया। बाद में वे अपनी कार में लौट आये।

पीड़ित की नाक की हड्डी में चोट
अधिकारी ने कहा कि हमारी पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पीड़ितों को थाने लाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि राहुल के सिर पर रॉड से वार किया गया और बिनायक की नाक की हड्डी में चोट आई। पवन से प्राप्त शिकायत के आधार पर, विद्यारण्यपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

See also  पीएम मोदी का एलान: 'वसुधैव कुटुम्बकम' की थीम के साथ भारत में आयोजित होगा जी20 सम्मेलन

Related Articles

Leave a Reply