छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर:CAF जवान की मौत, चचेरा भाई गंभीर

जांजगीर-चांपा : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में CAF के जवान सूरज पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई विक्रम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पनगांव निवासी CAF जवान सूरज पटेल छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने चचेरे भाई विक्रम पटेल के साथ ग्राम सिल्ली किसी जरूरी काम से बाइक से जा रहा था। जैसे ही दोनों ग्राम मुड़पार के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

See also  राजधानी में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरी: गृह विभाग की अधिसूचना जारी, कमिश्नरेट में आएंगे 21 थाने

हादसा इतना भीषण था कि सूरज पटेल को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विक्रम पटेल भी सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

See also  कांग्रेस ने की धान खरीदी की तारीख एक माह बढ़ाने की मांग, लक्ष्य हासिल करने केवल 5 दिन शेष होने की कही बात

मौके मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार व्यक्ति मौके से अपनी बाइक समेत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

मुलमुला पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जवान की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

See also  आबकारी विभाग में 85 नव नियुक्त उप निरीक्षकों को बड़ा झटका, 24 घंटे के भीतर नियुक्ति आदेश निरस्त

Related Articles

Leave a Reply