छत्तीसगढ़

रोलिंग मिल में 30 फीट नीचे गिरकर श्रमिक की मौत, मुआवजा के लिए धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

धरसींवा. सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के चलते आए दिन औद्योगिक इकाइयों में हादसे हो रहे और श्रमिक अपनी जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला उरला के लक्ष्मीनारायण रोलिंग मिल का सामने आया है, जहां बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने के कारण युवक करीब तीस फीट की ऊंचाई से करंट लगने से नीचे गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण धरना के सामने धरने पर बैठ गए हैं और मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

यह घटना रविवार की है. ग्रामी अछोली निवासी 25 वर्षीय मनोहर साहू पिता श्रवण साहू उरला के लक्ष्मीनारायण फैक्ट्री में वेल्डर का काम करता था. बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने के कारण रविवार को करीब तीस फीट की ऊंचाई से करंट लगने से मनोहर नीचे गिरा. उन्हें तुरंत एनकेडी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

मनोहर की असमय फैक्ट्री में हुई मौत की घटना से उसकी वृद्ध मां और गर्भवती पत्नी का सहारा छिन गया. जो बच्चा अभी जन्म भी नहीं लिया उसके सर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीण पुलिस थाना के सामने धरने पर बैठे हैं. मृतक के बड़े भाई का कहना है कि मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हो और उचित मुआवजा दिया जाए.

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply