कांग्रेस विधायक बोले- हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार:भाजपा नेताओं के आरोपों को बताया गलत; कहा- बीजेपी ने दिया ठग पीयूष जायसवाल को संरक्षण

जांजगीर-चांपा जिले में किसानों से रकम लेकर दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले पीयूष जायसवाल के साथ राजनीतिक लोगों का नाम जुड़ने लगा है। भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सक्ति के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप पर संरक्षक होने का आरोप लगाया था।
दोनों विधायक की गिरफ्तारी कर नार्को टेस्ट की मांग की थी। जिसपर कांग्रेसी विधायक व्यास कश्यप और बालेश्वर साहू ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तर पर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। उन्होंने पीयूष जायसवाल के फोटो को सार्वजनिक कार्यक्रम का होना बताया है।

विधायक बालेश्वर साहू का कहना है कि ठग पीयूष जायसवाल के भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ है।
विधायक बालेश्वर साहू का कहना है कि भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने एक फोटो दिखाकर यह आरोप लगाया कि ठग पीयूष जायसवाल से संबंध है। यह बेबुनियाद आरोप है।
उन्होंने कहा कि जब विधायक बना तब मेरे घर आकर बधाई दी थी,उससे एक-दो बार कार्यक्रमों में मुलाकात हुई है। वहीं दुबई में पियूष जायसवाल के साथ घूमने की तस्वीर को देखकर संबंध पूछ रहे हैं, तो दुबई में नई दुनिया अखबार का कार्यक्रम में शामिल होने पीयूष जायसवाल गया था। मैं वीजा खत्म होने वाला था इस लिए घूमने गया हुआ था। छत्तीसगढ़ शासन से प्रोटोकॉल के माध्यम से गया हुआ था।

विधायक साहू ने गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ यह फोटो भी दिखाई।
विधायक साहू ने शासन और जिला प्रशासन को विपक्षीय विधायकों को उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेताओं के संरक्षण में ठग पीयूष जायसवाल का कारोबार संचालित होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीयूष जायसवाल बीजेपी का सदस्य है। गृह मंत्री विजय शर्मा का स्वागत करते हुए फोटो है।