छत्तीसगढ़

तालाब में डूबीं दो मासूम बहनें : नहाने के दौरान हादसा, पास ही मिले कपड़े, गांव में शोक की लहर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कपालपोड़ी से एक बेहद ही हृदयविदारक और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बाजार चौक के पास स्थित एक तालाब में नहाने गई दो सगे संबंधियों की मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था। सुबह करीब 9:30 बजे दोनों मासूम बच्चियां एक साथ गांव के ही बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बच्चियां पानी में डूब गईं।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

हादसे का पता तब चला जब गांव की ही एक महिला, प्रेमीन बाई, तालाब में नहाने पहुँचीं। उन्होंने तालाब के घाट पर बच्चियों के कपड़े और बाल्टी रखे हुए देखे, लेकिन आसपास कोई भी बच्चा दिखाई नहीं दिया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए महिला ने तुरंत इसकी सूचना बच्चियों के परिजनों और ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने जब तालाब में तलाश की, तो दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए।

See also  दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, दो-दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक चालक, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

मृतक बच्चियां एक ही परिवार की बताई जा रही हैं, जिनकी उम्र महज 8 वर्ष थी। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

गीतिका साहू (उम्र 8 वर्ष), पिता – नारद साहू
​खुशबू साहू (उम्र 8 वर्ष), पिता – दीपक साहू

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ही घर के दो चिराग बुझ जाने से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे कपालपोड़ी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

See also  76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply