छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Janjgir-Champa : न्याय की आस में घायल महिला खून से लथपथ हाथ लेकर पहुंची थाने

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में बदमाशों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। ताजा मामला ग्राम पंचायत खैराडीह का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में महिला का हाथ टूट गया और गंभीर रूप से घायल महिला अपने खून से लथपथ हाथ के साथ न्याय की आस लेकर पामगढ़ थाने पहुंची।

See also  बिजली की कीमत बढ़ेगी.. पर कुछ को चिंता : तीन जिलों में जन सुनवाई, लेकिन सिर्फ एक दर्जन ही पहुंचे 

महिला का आरोप है कि उसके बड़े भाई भवानी बंजारे, उसकी पत्नी और बच्चे ने मिलकर उस पर डंडों और लात-घूसों से हमला किया। घटना में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई, और उसका पति भी घायल हो गया। पामगढ़ पुलिस ने इस मामले में सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, जिससे हमलावरों के हौसले और बढ़ गए हैं।

See also  होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकाने, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ? जानिए

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने से बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। महिला का परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply