छत्तीसगढ़

ड्यूटी पर तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया. इस फायरिंग में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में जवान ड्यूटी पर तैनात थे. नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने इस हमले को अंजाम दिया है. इस हमले के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई, और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. फिलहाल, घायल जवानों का जगरगुंडा अस्पताल में इलाज जारी है.

See also  तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर: बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों जवानों से हथियार भी लूट लिए हैं, जिसमें एक AK-47, एक SLR और गोलाबारूद शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply