छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार अनियंत्रित वेन ने ली युवती की जान, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित, नशे में धुत दोनों आरोपी फरार

सूरजपुर

सूरजपुर में नशे की हालत में गाड़ी चला रहे दो लोगों ने एक युवती की जान ले ली. युवती अपने घर के सामने बैठी हुई थी. इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हुए आरोपी ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी. जिससे युवती की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित है. गाड़ी को जला दिया है. शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

सूरजपुर: जिले के चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरसुरा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने युवती की जान ले ली. युवती की उम्र 23 साल है. घर के सामने बैठकर युवती चावल चुन रही थी. इसी दौरान घर के पीछे वाले रास्ते में ओमनी CG12AQ3465 अनियंत्रित होकर तेज गति से पहुंची और युवती को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई. परिजन युवती को विश्रामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी. साथ ही शव रोड पर रखकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है. बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो लोग सवार थे. दोनों ही नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे. घटना के बाद दोनों फरार है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार गांव में शराबियों का अड्डा है. गांव के 70 प्रतिशत लोगों के घर में शराब बनती है. जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं.

See also  ABVP कार्यकर्ताओं ने पकड़ा SDM का कॉलर : पटवारी पर छात्र से पैसा मांगने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply