देश

लड़ाई पति-पत्नी की, खामियाजा रेलवे ने भुगता… एक OK ने ऐसे करवाया करोड़ों का नुकसान

विशाखापट्टनम

पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं, तो इसका असर अक्सर बच्चों पर पड़ता है लेकिन विशाखापट्टनम से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक पति-पत्नी के झगड़े का असर पूरे रेलवे पर हुआ. दरअसल एक रेलवे मास्टर का ड्यूटी के दौरान उनकी पत्नी से झगड़ा हो गया. इसी दौरान पत्नी का फोन आया और दोनों के बीच लंबी बहस हुई. पति ने कहा कि वो अभी ड्यूटी पर है इसलिए घर जाकर बात करेगा. इस तरह पति-पत्नी का झगड़ा OK पर खत्म हुआ.

लेकिन यह OK दूसरे स्टेशन मास्टर ने सुन लिया. दूसरे स्टेशन मास्टर को लगा कि उसे ok कहा गया है और दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को सिग्नल दे दिया और रवाना कर दिया, जिस वजह से ट्रेन प्रतिबंधित रूट पर चली गई और रेलवे को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. रेलवे को इसके चलते 3 करोड़ का नुकसान हुआ और रेलवे मास्टर को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा.

See also  सरदार पटेल व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप...राज्य की टीम में जांजगीर-चांपा जिले के तीन खिलाड़ी शामिल,

पति-पत्नी के बीच विवाद
जिन पति-पत्नी के झगड़े की वजह से यह हुआ उनकी शादी साल 2011 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. पति विशाखापट्टनम से है और रेलवे में स्टेशन मास्टर था. पत्नी भिलाई की रहने वाली है. पति ने आरोप लगाया कि शादी के दो दिन बाद ही रेलवे स्टेशन मास्टर की पत्नी उसे अपने अफेयर के बारे में बताया था. पति ने पत्नी के पिता से इस बात की शिकायत की, तो उन्होंने आगे इस तरह से न करने का आश्वासन दिया लेकिन पत्नी नहीं मानी और वह लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में रही.

हाइकोर्ट का रुख किया
पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अक्सर उसके सामने ही अपने प्रेमी से बात करती थी, जिससे तंग आकर पति ने तलाक की अर्जी के लिए विशाखापट्टनम फैमिली कोर्ट में याचिका दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी ने उसी पर दहेज की प्रताड़ना का आरोप लगा दिया और केस दर्ज करा दिया. फिर पति ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया और याचिका दायर की.

See also  दुनिया की महापंचायत में नए सरपंच की एंट्री

पति के हक में हुआ फैसला
पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना के साथ, उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध तक का आरोप लगाया था लेकिन हाईकोर्ट ने सभी को खारिज करते हुए पति की तलाक की याचिका को मंजूरी दी और कहा कि पत्नी की वजह से स्टेशन मास्टर की नौकरी चली गई. इसके साथ ही उन्होंने पत्नी की हरकतों को पति के लिए मानसिक क्रूरता बताई.

Related Articles

Leave a Reply