देश

मां की हत्या करने वाली कलयुगी बेटी अरेस्ट, बॉयफ्रेंड की खातिर उठाया था ये खौफनाक कदम

हरियाणा

कहा जाता है कि मां-बेटी का रिश्ता सबसे ज्यादा खास होता है, मां अपनी बेटी को समाज से बचाने के लिए कुछ भी कर जाती है लेकिन हरियाणा के नूंह में एक कलयुगी बेटी ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार डाला. क्योंकि उसकी मां ने उसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी.

दरअसल रविवार-सोमवार की रात युवती की मां सो रही थी और युवती अपने प्रेमी के साथ थी. इसी बीच उसकी मां की रात को आंख खुल गई और मां ने उसे प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था. इसलिए 20 साल की युवती ने अपने प्रेमी जावेद के साथ मिलकर अपनी मां का गला दबाकर उसे मार डाला था. इसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसका बॉयफ्रेंड फरार हो गया था.

See also  खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, पांच लोग घायल; नशे में धुत था चालक

जल्द शिकंजे में होगा प्रेमी
अब बुधवार को युवती को अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मां की हत्यारी बेटी को जेल भेज दिया है और उसके फरार प्रेमी की तलाश कर रही है. हालांकि अभी तक उसको लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस मामले में दूसरे आरोपियों की होने का भी शक है, जिसके चलते भी पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी जावेद को भी अपने शिकंजे में ले लेगी.

बीच से हटाने के लिए की हत्या
सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी जावेद को पकड़ने के लिए उसके करीबियों पर दबाव बनाने की तैयारी कर रही है. जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में संलिप्त लोगों की जांच की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि मृतका अपनी बेटी और उसके प्रेमी के अवैध संबंध का विरोध कर रही थी. इसलिए दोनों बीच से उसे हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

See also  गुलशन कुमार के बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज, पीड़िता बोलीं- तीन सालों तक किया अत्याचार, बनाया वीडियो और..

Related Articles

Leave a Reply