छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एमपी के बिजुरी गिरफ्तार, एक साल से कर रहा था यौन शोषण

गौरेला पेंड्रा मरवाही

मरवाही में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां 16 साल में एक नाबालिग से 2 मार्च 2023 को दुष्कर्म की वारदात हुई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार एक साल से भी ज्यादा समय तक उसका यौन शोषण किया. पीड़िता ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा.

29 मई को पीड़िता ने दर्ज कराया केस: रेप की इस घटना के बाद 29 मई को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मरवाही थाने में केस दर्ज कराया. एफआईआर रजिस्टर होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी. पूछताछ और जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश के बिजुरी का रहने वाला है. जिसके बाद मरवाही पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी को मध्यप्रदेश के बिजुरी से गिरफ्तार किया.

See also  डोंगरगढ़ में ब्लाइंड मर्डर, सूरज निकलते ही गांव में पसरा मातम…आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिजुरी में आरोपी ने किया दुष्कर्म: पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पीड़िता जब एमपी के बिजुरी में रिश्तेदार के घर गई थी. उस दौरान ही आरोपी से उसकी जान पहचान हुई. उसके बाद उसने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाया फिर शादी के सपने दिखाए. इसके बाद वह उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा. लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया. उसके बाद पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

बीते एक साल से आरोपी कर रहा था यौन शोषण: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी बीते एक साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था. मरवाही पुलिस ने केस रजिस्टर होने के महज तीन दिनों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस केस में पॉक्सो एक्ट के तहत केस रजिस्टर किया गया है.

See also  जीएसटी काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल

Related Articles

Leave a Reply