छत्तीसगढ़

हर जिला अस्पताल में बनेगा नशामुक्ति केंद्र : सीएस का आदेश-कम से कम 10 बिस्तर हो, प्रचार- प्रसार भी करें 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने कहा है कि नशाखोरी से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला अस्पताल में न्यूनतम 10 बिस्तरों वाला नशा मुक्ति केंद्र अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए। आवश्यकतानुसार जिलों में नए नशा मुक्ति केंद्रों का संचालन शुरू किया जाए। नशामुक्त भारत अभिया  न के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

पुनर्वास और सहायता के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1333) का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो। सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की दूसरी तिमाही की बैठक में उन्होंने विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने यह बात कही है। उन्होंने राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफीम की अवैध खेती और ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

See also  नदी में गिरी बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

निगरानी और तस्करी पर अंकुश
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस, डाक विभाग और निजी कूरियर सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने परिवहन और कूरियर सेवाओं पर कड़ी निगरानी रखने तथा तस्करी में उपयोग किए जाने वाले वाहनों को राजसात कर उनकी नीलामी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही, अवैध रूप से संचालित केमिकल ड्रग प्रयोगशालाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल छापेमारी और निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

See also  10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के लिए खुशखबरी, 10 मई को दिखाया जाएगा IPL मैच, DPI ने जारी किया निर्देश

शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा
बैठक में युवाओं को नशे की चपेट से बचाने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग मुक्त क्षेत्र घोषित कर वहां सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने जब्त किए गए मादक पदाथों के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा।

See also  छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव : विधायक संगीता सिन्हा को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रमुख अधिकारी हुए शामिल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, गृह सचिव नेहा चम्पावत सहित समाज कल्याण, आबकारी, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी, सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply