कोरबाछत्तीसगढ़

BREAKING पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, चार वाहन जलकर खाक

 कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित इमली छापर पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो गईं और पेट्रोल पंप पर खड़ी चार गाड़ियां एक-एक कर जलकर राख हो गईं. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप पर खड़ी एक चार पहिया वाहन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया. जिसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप में रखे अग्निशामक यंत्र, रेत और पानी का उपयोग कर अपने स्तर पर चार पहिया वाहन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन तेज हवाओं के साथ आग फैलने लगी और एक-एक कर चार पहिया वाहन स्कूटर, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक फैल गई.

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एसईसीएल कुसमुंडा के साथ ही कोरबा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

Related Articles

Leave a Reply