छत्तीसगढ़

महानदी में डूबने सें युवक की मौत, दो दिन बाद मिला शव

बिलाईगढ़

सरसीवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यह बात आग की तरह फैल गई की महानदी में डूबने से युवक की आखरी सावन सोमवार को मौत हो गई थी। मृतक युवक बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसीवा कोदवा का निवासी था। मृतक का नाम कृष्णा मनहर उम्र 25 वर्ष पिता करिया मनहर ।। जिला बलौदाबाजार से आए रेस्क्यू टीम ने 1 दिन में लाश को ढूंढने में नाकाम रहे। वही दूसरे दिन में रेस्क्यू टीम ने लाश को ढूंढ निकाला। फिलहाल सरसीवां पुलिस मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मामले की सूक्ष्मता से जाँच करने की बात कहा जा रहा है।

See also  त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

Related Articles

Leave a Reply