छत्तीसगढ़

SDO और अन्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा….पुलिया की जांच करने पहुंची थी टीम

बलरामपुर

ग्रामीण अभियंत्रिकी सेवा (RES) के अफसरों को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) जान बचाकर भाग निकले। किसी तरह अफसरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों से छुड़ाकर सभी को थाने लाया गया। हालांकि अफसर इसके बाद भी FIR दर्ज कराने को तैयार नहीं है। अफसर वहां पुलिया निर्माण की जांच करने के लिए पहुंचे थे।

वहीं मामले की सूचना के बाद राजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। बताया जा रहा है कि आरईएस के SDO और अन्य विभाग के अधिकारी पुलिया जांच के लिए गांव पहुंचे थे। इस दौरान पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद भड़के कुछ ग्रामीणों ने अधिकारी की पिटाई कर दी। वहीं SDO और अन्य विभाग के अधिकारी दौड़कर वहां से निकले। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

See also  लखीमपुर खीरी : पीड़ित परिवारों को मदद देगी छत्तीसगढ़ सरकार, मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा, एयरपोर्ट से सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply