छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके… लोगों में दहशत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज सुबह लगभग 7.28 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया है। ये झटके सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, और जगदलपुर सहित कई जगहों पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलूगु में बताया जा रहा है। लगभग 7 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। इसके डर से लोग घरों से बाहर निकल आए।

See also  चैन स्नैचिंग की शिकायत पर कंडक्टर ने थाने में यात्रियों समेत खड़ी कर दी बस, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

लोग घरों से बाहर निकल आए और घबराहट की स्थिति देखी गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।फिलहाल, भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply