छत्तीसगढ़

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : पिता की मौत के बाद बेटियाें ने दिया कंधा, मुक्तिधाम तक सफर तय कर दी मुखाग्नि

गरियाबंद. जिले के देवभोग में पिता की मौत के बाद बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई. दरअसल देवभोग निवासी हरलाल सिन्हा (47 वर्ष) की आज आकस्मिक मौत हो गई. उनके बेटे नहीं थे, तीन बेटिया हैं. ऐसे में उनकी तीनों बेटियों ने न केवल कंधा दिया बल्कि श्मशान घाट तक अंतिम सफर तय कर अपने पिता को मुखाग्नि भी दी. आंखों को नम कर देने वाले इस पल में बेटियों के इस साहसिक पल की सभी सराहना कर रहे.

देवभोग मांझी पारा निवासी हरलाल सिन्हा(47 वर्ष) की तीन बेटिया हैं. बड़ी बेटी रानी, मंझली बेटी भूमि व छोटी बेटी भावना हैं. तीनों बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर मुखाग्नि भी दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगर के कई वरिष्ठ व परिवार के लोग शामिल हुए.

See also  नेशनल हाईवे 30 पर बड़ा हादसा: डीजल टैंकर पलटने से लगी आग, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर रूप से झुलसे

Related Articles

Leave a Reply