रायपुर

राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में दिन दहाड़े हत्या, टंगिया मारकर फरार हुआ आरोपी

रायपुर

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, मेकाहारा में आज दिन दहाड़े हत्या का मामला सामने आया है, अस्पताल की कैंटीन में टंगिया मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिलने तक टंगिया मारकर अज्ञात आरोपी फरार हो गया है, बताया जा रहा है कि मृतक कैंटीन में खाना बनाने का काम करता था, फिलहाल मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। इस घटना से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं, कि आरोप कैंटीन तक टंगिया लेकर कैसे पहुंचा? तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बाद इस प्रकार की घटना से लोगों में खौफ है।

See also  गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने नकली दरोगा.....गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply