रायपुर

युवक ने तालाब में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

रायपुर

तालाब में एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली। खबरों के अनुसार युवक की पहचान शंकर नगर निवासी पिंटू माखीजा 29 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक कल रात से ही घर से गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। युवक ने सुसाइड नोट में दो पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दरअसल, मामला राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके का है। शुक्रवार सुबह एक युवक ने खम्हारडीह तालाब में कूदकर की आत्महत्या कर ली। युवक की लाश से एक सुसाइट नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में सिविल लाइन थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने लगाया है। युवक ने सुसाइड पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। इस मामले में थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि 29 साल के पिंटू माखीजा नाम के एक युवक ने खम्हारडीह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसकी जांच की रही है।

See also  14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश, घटना के विरोध में थाने में हुआ हंगामा

Related Articles

Leave a Reply