छत्तीसगढ़

 रेत से भरे ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत 

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दबाकर दर्दनाक मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ग्राम महनई से रेत लेने के लिए डिपाडीह जा रहा था, जो ग्राम बुरजूडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है. मृतक की पहचान अशोक राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है.

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत , इलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Related Articles

Leave a Reply