छत्तीसगढ़

आचार संहिता के बीच वाहन चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ से अधिक रकम जब्त

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. वाहन चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है.

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. वाहन चेकिंग के दौरान अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार की तलाशी ली. मौके पर कोई भी कागजात पेश न करने की वजह से अंजोरा पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की है.

See also  नशेड़ी आटो चालक की बिगड़ी नीयत : छात्रा को घर छोड़ने के बजाय ले गया सुनसान मैदान में, लोगों ने जमकर पीटा

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोई कागजात नहीं दिखाने पर कार से एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई है. यह पैसा व्यापारी का है. मामला एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस मामले की सूचना दे दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply