छत्तीसगढ़

आचार संहिता के बीच वाहन चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ से अधिक रकम जब्त

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. वाहन चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है.

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. वाहन चेकिंग के दौरान अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार की तलाशी ली. मौके पर कोई भी कागजात पेश न करने की वजह से अंजोरा पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की है.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोई कागजात नहीं दिखाने पर कार से एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई है. यह पैसा व्यापारी का है. मामला एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस मामले की सूचना दे दी गई है.

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply