छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा की हत्या, खेत में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा के पास बेलदार सिवनी गांव में शुक्रवार को नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है.

See also  जांजगीर चांम्पा : 2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

आज बेलदार सिवनी गांव के पास खेत में लड़की की लाश पड़ी हुई मिली. शव के पास से हत्या के प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है. नाबालिग प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी. मृतिका के पिता और भाई की अपनी-अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं. छोटा भाई 8वीं कक्षा में पढ़ती थी।

See also  जांजगीर चाम्पा : शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

मामले में प्रथम दृष्टया नाबालिग की हत्या की किया जाना सामने आया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी है.

See also  बस स्टैंड के होटल में लगी भीषण आग : उठा धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की संभावना

Related Articles

Leave a Reply