छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग : कई ट्रैक्टर हुए जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान शोरूम में खड़े कई ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए। वहीं आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना से शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया साथ ही करोड़ों के नुकसान की भी आशंका  है। पूरी घटना रायपुर नाका के पास की है। 

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की में जुट गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। फिलहाल घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। लेकिन इस घटना में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply