देश

‘साहब दारू पीकर गाड़ी चला रहे हो’… 2 युवकों ने रोक ली SDM की बोलेरो, कहा- हमारी गाड़ी ठोक दी

कुल्लू

हिमाचल के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का सरकारी गाड़ी चलाते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग SDM की गाड़ी रोकर उन पर शराब पीकर शराब पीने का आरोप लगा रहे हैं. इतना ही नहीं स्थानीय युवकों ने सोशल मीडिया में जारी वीडियो में यह आरोप भी लगाया है कि उन्होंने शराब पीकर कुछ गाड़ियों का नुकसान भी पहुंचाया है.

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक SDM पर शराब पीकर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहे हैं. साथ ही कुछ लोग नशे में गाड़ी ठोकने का भी SDM पर आरोप लगा रहे हैं. जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 24 दिसंबर की रात का है. वीडियो में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे हुए हैं और कुछ युवक उनकी गाड़ी की चाबी निकालने का भी प्रयास कर रहे हैं.

See also  'बस 2 मिनट का ईंधन बचा…' अयोध्या से दिल्ली आ रही फ्लाइट खराब मौसम में फंसी, यात्रियों की हलक में अटकी जान

इस दौरान एसडीएम भी युवकों का फोन छीनते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ युवक एसडीएम पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहे हैं और उनकी गाड़ी के हुए नुकसान का भी मुआवजा मांग रहे हैं. ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं इस बारे एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना है कि कुछ युवकों ने उन्हें उस रात धमकाने का प्रयास किया गया था.

SDM विकास शुक्ला ने कुछ दिनों पहले ही कसोल से 200 से ज्यादा जगह पर हुए अवैध कब्जे को हटाया था. उस समय कुछ लोगों ने उनका विरोध किया था. SDM का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवकों ने उन्हें घेर कर धमकाने की कोशिश की थी.

See also  जांजगीर: राज्योत्सव 2021...रोजगार पंजीयन शिविर एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन 01 नवम्बर को

Related Articles

Leave a Reply