छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष की चेतावनी : बोले- किसी भी मस्जिद या दरगाह में वक्फ बिल के विरोध पर चर्चा हुई तो होगी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- प्रदेश के किसी भी मस्जिद या दरगाह में वक्फ बिल के विरोध में चर्चा होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुतवली या पदाधिकारी मस्जिद में किसी प्रकार की वक्फ बिल को लेकर चर्चा नहीं करेंगे। वहीं आगे उन्होंने कहा कि, वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

संसद में नया वक्फ बिल पारित होने को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा- वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए। सनातन बोर्ड बनाने के लिए  गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखूंगा। सनातन बोर्ड बनने से जो मठो की जमीन है जिनका बंदर बाट किया जाता है उस पर भी अंकुश लगेगा। 

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

मुस्लिमों के हित में नया वक्फ बिल

डॉ. सलीम राज ने कहा- नया वक्फ बिल मुस्लिम गरीब महिलाओं के हित के लिए है। नया वक्फ बिल मुस्लिम समाज की तरक्की और खुशहाली का बिल है।आगे कहा कि, भूमाफियाओं से वक्फ प्रॉपर्टी खाली कराई जाएगी, जो समाज के ठेकेदार और कुछ मूतवलियो और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कब्जा कर रखा है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply