छत्तीसगढ़बिलासपुर

गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर की दरिंदगी, प्रेमी ने चाचा के साथ मिलकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर बुलाने और चाचा के साथ मिलकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की दोस्ती देवरीखुर्द सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

शादी का वादा कर विश्वास जीतने के बाद 1 अप्रैल को उसने युवती को अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह के घर, नहरपारा सफेद खदान बुलाया। युवती प्रेमी की बातों में आकर वहां पहुंची, जहां पहले युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान घर में मौजूद उसका चाचा भी दरिंदगी पर उतर आया। दोनों ने मिलकर युवती को बंधक बना लिया, डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया।

See also  सक्ती में महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष:कुएं में पंप लगाने को लेकर लड़ रही थीं, महिला का सिर दीवार से टकराया, तोड़ा दम

किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर युवती ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। मामला गंभीर होते ही पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया न्याययिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply