छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इस ट्रेन में हुई 70 लाख रुपए की चोरी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर. शिवनाथ एक्सप्रेस में 70 लाख रुपए के ज्वेलरी और कैश के चोरी होने की सूचना है. आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ये चोरी गोंदिया से दुर्ग के बीच की बताई जा रही है.

इस सूचना के बाद आरपीएफ के उच्च अधिकारी दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे है और वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है. सूत्र बताते है कि इस केस को गोंदिया की एक स्पेशल टीम जांच कर रही है.
आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्र बताते है कि गोंदिया से दुर्ग एक यात्री हिना दिनेश भाई पटेल

18240 ट्रेन के बर्थ नंबर एसए1 की सीट नंबर 19-21 पर अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी. डोंगरगढ़ के पास उक्त यात्री ने अपने पर्स देखा उसके बाद ये पर्स वहां से गायब हो गया. सूत्र बताते है कि पर्स में दो डायमंड के सेट, 4 अंगूठी और 45 हजार रुपए नगद थे.

See also  रायगढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग: बच्ची को काम दिलाने के बहाने एमपी ले जाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया

Related Articles

Leave a Reply