छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा : Sunny Leone के नाम से एंट्री करने वाला सायबर कैफे संचालक गिरफ्तार

जगदलपुर. फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने के मामले सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मचा रहा. वहीं इस मामले में सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की. अब फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में इंट्री करने वाले सायबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि इससे पहले योजना का लाभ लेने वाले युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इस मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है. बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ लेने वाले बस्तर नगर पंचायत में संचालित सायबर कैफे संचालक नरेंद्र सेठिया को भी गिरफ्तार किया गया है.

See also  युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

टीआई ने बताया कि जब मामले की बारिकी से जांच की गई तो पता चला कि योजना के तहत फार्म भरने लेकर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तर स्थिति सायबर कैफे के कम्पयूटर का उपयोग किया गया है. सायबर कैफे संचालक नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो नरेंद्र ने बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाए थे और उसने ही सारे डाक्यूमेंट योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किये थे.

पहले ही गिरफ्तार हो चुका है एक आरोपी

सायबर कैफे संचालक नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था. इस काम में पहले गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र कुमार जोशी का इन्वालमेंट नहीं था, लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में आ रहे थे. ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है.

See also  दूरंतो में यात्रियों को परोसा बासी भोजन, बिलासपुर स्टेशन में हंगामा, 10 यात्री हुए फूड पाइजनिंग के शिकार

Related Articles

Leave a Reply