देश

घोड़ी पर आया दिल तो लूट लिया बैंक, सिर्फ 4 लाख लूटे और कर लिया हासिल

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक को एक घोड़ी पसंद आ गई. वह हर हाल में खरीदना चाहता था, लेकिन जेब में पैसे नहीं थे. ऐसे में उसने अपने एक दोस्त को साथ लिया और बैंक में घुस गया. यहां से इन दोनों ने महज 3 लाख 96 हजार रूपये लूटे और घर आकर घोड़ी तो खरीद ली, लेकिन पीछे पीछे आई पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया है. अमृतसर ग्रामीण की जंडियाला गुरु थाना पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर इनके पास से लूटी गई रकम का एक हिस्सा बरामद कर लिया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरण्याजीत सोहल ने प्रेस कांफ्रेंस में वारदात का खुलासा किया है. इसमें उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान तरनतारन के रहने वाले लवप्रीत सिंह और गुरनूर सिंह के रूप में हुई है. इन दोनों बदमाशों ने 20 दिसंबर को अमृतसर के मेहता रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में लूट को अंजाम दिया था. हथियार लेकर बैंक में घुसे इन बदमाशों ने कैश काउंटर से 3 लाख 96 हजार रुपये लूटे और वहां से फरार हो गए थे.

See also  छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाशों की पहचान
बैंक प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की. इस दौरान पता चला कि एक आरोपी ने हाल ही में एक घोड़ी खरीदी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे अरेस्ट कर लिया. वहीं थोड़ी देर बाद उस आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी को भी अरेस्ट किया है. एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक 32 बोर की पिस्टल के अलावा पांच जिंदा कारतूस, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

घोड़ी के लिए चारा खरीदने में खर्च कर दिए एक लाख
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें घोड़े पालने का शौक है. इसी दौरान उन्हें एक घोड़ी नजर आई. यह घोड़ी एक लाख 15 हजार रुपये में बिक रही थी. चूंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए इन्होंने बैंक में घुसकर इस लूटकांड को अंजाम दिया है. आरोपियों ने बताया कि लूटी गई रकम में से इन्होंने 1 लाख 15 हजार रुपये तो घोड़ी खरीदने में खर्च किए. करीब एक लाख रुपये घोड़ी के लिए चारा एवं अन्य सामान खरीदने में खर्च किए हैं. वहीं शेष रकम एक लाख रुपये अभी बची है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यह रकम भी बरामद कर ली है.

See also  प्रेमिका और परिवार के 4 लोगों की हत्या, मां गंभीर:आरोपी ने हथौड़े-चाकू से मारा, जहर खाकर थाने में सरेंडर

Related Articles

Leave a Reply