छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

रायपुर

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिन 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से जारी आदेश के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर कल सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर, नारायणपुर जिले में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त को दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर जिले के कुछ जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है।

बीते तीन दिनों प्रदेश के अंबिकापुर, जशपुर और बलरामपुर जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति की रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग में उमस ने लोगों को परेशान किया। दोनों ही जगहों में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश
पेंड्रा रोड- 6 सेंटीमीटर, राजपुर – 5 सेंटीमीटर, रामानुजनगर-4 सेंटीमीटर, मनोरा करतला, अंबिकापुर- 3 सेंटीमीटर, नगरी, लोहांडीगुडा, रामानुजगंज, कुनकुरी-2 सेंटीमीटर, बैकुंठपुर, जशपुरनगर, तमनार, सारंगढ़, भैरमगढ़, शंकरगढ़, डभरा तखतपुर -1 सेंटीमीटर और कुछ और स्थानों पर इससे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर – बुधवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या देर रात गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बेमेतरा – मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बिलासपुर – आज बिलासपुर जिले में बादल छाए रहेंगे, यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कोरबा- यहां कोरबा जिले और आसपास के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
रायपुर में शाम या रात को बारिश हो सकती है, राजधानी में बुधवार शाम को अचानक तेज बौछारें पड़ी थी।
रायपुर में शाम या रात को बारिश हो सकती है, राजधानी में बुधवार शाम को अचानक तेज बौछारें पड़ी थी।
जशपुर- जशपुर जिले में बुधवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, आज ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कांकेर- कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
गरियाबंद- आज और कल बारिश के आसार है।
बलौदाबाजार- जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन आने वाले दिनों में यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – पेण्ड्रा में बुधवार को बारिश हुई है और गुरुवार को भी यही हालात बने रहेंगे।
रायगढ़- जिले में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। आज भी होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।
दंतेवाड़ा – यहां मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
सुकमा – मौसम विभाग ने सुकमा जिले में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
महासमुंद – देर रात यहां बारिश हुई है और आज भी यहां बारिश होने की संभावना है।

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट ने VSK ऐप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

मौसम विभाग ने क्या कहा
रायपुर मौसम विज्ञान ने मानसूनी एक्टिविटी को लेकर कहा कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 18 अगस्त को उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। प्रदेश में आज अधिकांश जगहों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप : कैदी ने हंसिया से गला रेतकर की आत्महत्या की कोशिश, जांच कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply