छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ में सिरौली गोलीकांड का मास्टरमाइंड निकला भतीजा

मनेंद्रगढ़

26 फरवरी 2024 को सिरौली में महिला को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी थी. पुलिस ने जांच के बाद ये खुलासा किया कि हत्या की इस साजिश में महिला का भतीजा भी शामिल था. पुलिस ने जांच के बाद इस कांड में संलिप्त छह आरोपियों को धर दबोचा है. पकड़े गए भतीजे ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने हत्या के लिए मध्य प्रदेश से शातिर शूटरों को बुलाया था. बदमाशों ने महिला को घर में घुसकर गोली भी मारी थी लेकिन लेकिन महिला बच गई.

पुलिस ने हत्यारों के पास से हथियार बरामद किया: महिला पर जिस पिस्टल से गोली चलाई गई थी, पुलिस ने उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया है. हत्या की साजिश रचने के पीछे वजह थी महिला की सरकारी नौकरी. भतीजे को इस बात का लालच था कि अगर महिला की मौत हो जाए तो उसकी जगह उसे नौकरी अनुकंपा के आधार पर मिल जाएगी. नौकरी मिलने के बाद उसकी बेरोजगारी भी दूर हो जाएगी और पैसे भी आने लगेंगे.

See also  दो चोर गिरोह की आपस में भिड़ंत, एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से किया हमला, युवक की मौके पर मौत

26 फरवरी 2024 को हुई थी वारदात: मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत 26 फरवरी 2024 को सिरौली गांव में पानी मांगने के बहाने पहुंचे युवकों ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला का ज्यादा किसी से मिलना जुलना नहीं था. महिला स्कूल में काम करती थी और स्कूल से सीधे घर आ जाती थी. महिला का किसी से गांव में कोई विवाद भी नहीं था. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई की हमला कराने वाला कोई बाहर हा आदमी नहीं है बल्कि अंदर का ही.

बाहर से शूटर बुलाए गए थे, सायबर सेल और थाना इंचार्ज ने केस पर बड़ी मेहनत की. टीमों ने हिंट डेवलप करने के बाद जांच शुरु की. धीरे धीरे कर टीम ने इनपुट जमा किए. बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी और हमें बड़ी सफलता हाथ लगी. – चन्द्रमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षकएमसीबी

See also  नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पल्लव ने कार्यभार ग्रहण किया

Related Articles

Leave a Reply