छत्तीसगढ़

फुटबॉल खेलते – खेलते युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

जशपुर। जशपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां फुटबॉल खेलते, खेलते युवक जमीन में गिरा और उसकी मौत हो गई, इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना तपकरा थाना क्षेत्र के सुंडरु गांव की बताई जा रही है, जहां बगीचा निवासी 35 वर्षीय युवक हरीशंकर अपने ससुराल गया हुआ थ, इस दौरान वह पास के ग्राउंड में अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेल रहा था,तभी वह अचानक से जमीन में गिरकर बेसुध हो गया।

See also  GST 2.0 का उल्टा असर: छत्तीसगढ़ को 1500 करोड़ का नुकसान! जानिए क्यों बढ़ा राजस्व दबाव

जिसके बाद मौके पर अन्य साथी खिलाड़ी युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, अचानक हुए युवक की मौत से हर कोई हैरान है, इधर मामले की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply