छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से नही मिल रही प्रशासकीय स्वीकृति- विधायक व्यास कश्यप

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन 10 को

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने 10 जनवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन के जरिए वे राज्य और केंद्र सरकार से विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को हल करने की मांग करेंगे।


पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक कश्यप ने जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र की कई लंबित मांगो और समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति न मिलने के कारण जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को साझा करते हुए बताया कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर समाधान सुनिश्चित करना है। क्षेत्र की प्रमुख मांगों में विधानसभा 2024 25 में प्रस्तावित कार्यों का प्रारंभ करना। नैला ओवर ब्रिज का निर्माण। हसदेव नदी पर नया पुल निर्माण। विधानसभा क्षेत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन। नवागढ़ में एसडीएम कार्यालय का निर्माण। खोखसा पीथमपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य। नवोदय स्कूल प्रारंभ करना। जिला चिकित्सालय जांजगीर को 220 बेड तक अस्पताल में अपग्रेट किया जाना सहित अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति और शीघ्र पूर्ण करने संबंधि ज्ञापन सौंपेंगे।


धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विधायक कश्यप ने जनता से भी अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस आंदोलन का समर्थन करें।
विधायक कश्यप ने विकास कार्यों में हो रही देरी पर प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिना प्रशासनिक सहयोग के यह संभव नहीं हो पा रहा है। धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मींद है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। अब यह देखना होगा कि प्रदर्शन के बाद सरकार और प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाती हैं। जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की दिशा में यह प्रदर्शन एक अहम कदम साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply