छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर की ‘‘ड्रोन दीदी’’ हेमलता को आया निमंत्रण, 26 जनवरी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, खेतों में ड्रोन से करती हैं दवा छिड़काव

जांजगीर चांपा जिले की एक महिला किसान को उनके अनूठे कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन से सम्मान का निमंत्रण मिला है। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पोड़ी की रहने वाली हेमलता मनहर को 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया जाएगा। हेमलता को यह आमंत्रण पत्र उप संभाग पोस्ट ऑफिस जांजगीर के निरीक्षक रवि साहू ने सौंपा है।

दरअसल, बीए ग्रेजुएट हेमलता पहले अपने गांव की सरपंच रह चुकी हैं। उन्होंने बिहान समूह से जुड़कर HDFC बैंक परिवर्तन स्त्री प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर में 15 दिनों का ड्रोन प्रशिक्षण लिया। अभी वे किसानों के खेतों में ड्रोन से खाद और कीटनाशक का छिड़काव करती हैं, जिस कारण उन्हें स्थानीय लोग ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानते हैं।

एक सीजन में कमा रही एक लाख

See also  दरिंदे ने 4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दुष्कर्म और चोरी के मामले में जेल जा चुका है युवक

हेमलता का कहना है कि, गांवों में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हैं। ऐसे में बिहान समूह जैसे प्लेटफॉर्म महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं। एक सीजन में ड्रोन से खेतों में छिड़काव कर वे एक लाख रुपए तक कमा लेती हैं।

छत्तीसगढ़ से चुनी गई चार प्रतिभाओं में से हेमलता पहली हैं। जिन्हें यह सम्मान मिलने जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply