छत्तीसगढ़

झाड़- फूंक के नाम पर महिला से ठगी: बीमार बेटी पर जादू टोना बताकर दो सपेरों ने महिला से ठगे डेढ़ लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में झाड़ फूंक के नाम पर दो सपेरों ने ग्रामीण महिला से डेढ़ लाख की ठगी कर दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

12 जनवरी को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो सपेरे उनके गांव बाबू साल्हेटोला आए हुए थे। उसी दौरान उनकी बीमार बेटी को देखकर किसी के द्वारा जादू टोना किए जाने की बात कहकर 21 लीटर तेल के साथ पूजा सामग्री और बकरा बलि के लिए 5 हजार की राशि ली। इसके अलावा 45 -45 हजार की राशि पूजा विधान के नाम पर तीन बार ली और फरार हो गए। महिला को ठगी का आभास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दो आरोपियों शबीर खान और अफसर खान को गिरफ्तार किया है।

See also  जांजगीर-चांपा में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी है। जिसमें एक के खिलाफ दूसरे थाना में भी कई अपराध दर्ज है। दोनों ही धरसींवा के रहने वाले है।

Related Articles

Leave a Reply