छत्तीसगढ़ज्योतिष

जादू-टोने के शक में 4 लोगों ने मिलकर पति-पत्नी की ले ली जान, आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल, सभी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा :

जिले में जादू-टोना के शक में 4 लोगों ने मिलकर रविवार देर रात पति-पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी पहले दंपती के घर में घुसे और उनकी पिटाई की। फिर गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

जानकारी के मुताबिक, जबेली गांव के स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी (45) और इसकी पत्नी नंदे करटामी (40) की हत्या हुई है। गांव के कुछ ग्रामीणों को शक था कि, पति-पत्नी जादू टोना करते थे। इसी शक की वजह से एक दिन पहले गांव के ही 4 ग्रामीण मिलकर रात में दंपती के घर घुस गए। जादू-टोना करते हो कहकर पहले पति की पिटाई की। बीच बचाव में आई पत्नी को भी जमकर पीटा। मार-मारकर अधमरा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पति-पत्नी का गला घोंट कर मार दिया।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

इसके बाद सभी मौके से भाग निकले। जिस समय वारदात हुई उस समय घर पर सिर्फ दोनों पति-पत्नी ही मौजूद थे। वारदात के कुछ देर बाद पास के घर में रहने वाले ग्रामीण घर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हैं। इसकी सूचना गांव के अन्य ग्रामीणों को और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि, गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले इनका विवाद हुआ था।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिन्होंने हत्या का राज खोल दिया। हत्या में शामिल देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम और एक अन्य अन्य सुक्का कोर्राम भी शामिल था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply