छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर के बाहर खून से लथपथ मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. महिला अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ घर के बाहर मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका जताई जा रही है.

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

गंभीर हालत में महिला को रायपुर एम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना पत्थर बरामद किया है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं स्थानीय लोग सरकंडा पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई में देरी की बात कह रहे हैं.

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply