छत्तीसगढ़

ट्रेलर और माजदा में जोरदार भिड़ंत : चपेट में आने से महिला की मौत, वाहन चालकों को आई गंभीर चोटें 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। ग्राम डोंगरीडीह के पास ट्रेलर और माजदा में  भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार एक महिला हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

दरअसल, यह पूरा मामला लवन थाना क्षेत्र का है। हादसे में घायल वाहन चालकों को इलाज के लिए लवन अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बहाल कराया। 

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply