छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में फ्लाई ओवरब्रिज से गिरने से मौत:शराब के नशे में था युवक, रेलिंग पर सोया फिर मुंह के बल गिरा

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा फ्लाई ओवरब्रिज के रेलिंग पर शराब के नशे में धुत सोए युवक की गिरने से मौत हुई है। युवक की पहचान पवन सूर्यवंशी के रूप में हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने बताया कि पवन सूर्यवंशी रोजी मजदूरी का काम करता है। पवन की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। सोमवार को काम कर घर आया और खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। वह सोमवार की रात 11 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। पवन ने शराब पी रखी थी। कहां जाने के लिए निकला यह परिजनों को भी बताया नहीं था।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे मृत हालत में मिला

दरअसल, सोमवार रात करीब 11.30 बजे एक युवक के फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे मृत अवस्था में पड़े होने की चांपा पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीडीएम अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। मृतक युवक की पहचान लछनपुर निवासी पवन सूर्यवंशी के रूप में की गई।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

मुंह के बल गिरने से हुई मौत

फ्लाई ओवरब्रिज में मोटर साइकिल को खड़ी कर रेलिंग में सोने की बात सामने आई है। जिससे वह नीचे मुंह के बल गिरने से उसकी मौत हुई है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply