छत्तीसगढ़

पुलिस बनकर पिकअप चालक से वसूली करने वाले पकड़ाए:बिलासपुर पुलिस लाइन का आरक्षक और एक अन्य गिरफ्तार

सक्ती जिले में फर्जी पुलिस बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले युवक और उसका साथ देने वाले वाले एक पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बिलासपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे है। उसके साथ पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम विक्की उर्फ छोटू दास है, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो (CG 10 BD 9937) को भी जब्त कर लिया है। यह घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

See also  दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

पुलिसकर्मी बनकर रहा था वसूली

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार निवासी ड्राइवर जीवन साहू ने बताया कि 28 अप्रैल की रात वह रायगढ़ मंडी सब्जी छोड़ने जा रहा था। रात करीब 1:30 बजे पुटीडीह नाला के पास एक बोलेरो वाहन ने पुलिस सायरन और लाइट का इस्तेमाल कर उसकी गाड़ी को रोका। बोलेरो सवार व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कागज दिखाने को कहा। जब जीवन ने गाड़ी के पेपर दिखाए, तो आरोपी ने “गाड़ी की एंट्री नहीं हुई है” कहकर डराया-धमकाया और 1000 रुपये जबरन वसूल लिए।

See also  ट्रेन में गहने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश: साड़ी बेचने की आड़ में करते थे हाथ साफ, 4 महिलाएं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

कुछ समय बाद डभरा पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंची, जिसे पीड़ित ने पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने बोलेरो का पीछा किया। बोलेरो मान्द नदी के पास खड़ी मिली, जहां आरोपी अन्य वाहनों से भी वसूली कर रहे थे।

पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक आरोपी रजनीश लहरे बिलासपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक है। तीनों आरोपी मिलकर लोगों से फर्जी तरीके से पैसे वसूल रहे थे।

See also  बस्तर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि आरक्षक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply