देश

अगस्त 2024 में बंद होने जा रहा जीमेल, यहां पढ़ें गूगल ने क्या कहा?

नई दिल्ली

गूगल के जीमेल का इस्तेमाल तो आप कर ही रहे होंगे। Gmail आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ई-मेल एप है। जीमेल का इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरीके से होता है। जीमेल की ऐसी सर्विस भी है जो कंपनियों के लिए है। अब Gmail को लेकर एक ऐसी खबर आई है जो कि हैरान करने वाली है। गूगल को खुद इस पर सफाई देनी पड़ी है। आइए जानते हैं।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Gmail बंद होने जा रहा है। दावे के मुताबिक अगस्त 2024 में Gmail पूरी तरह से बंद हो जाएगा। उसके बाद आप जीमेल की सेवाएं इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एक्स पर Gmail के बंद होने के तमाम दावे किए गए और इसी बीच एलन मस्क ने Xmail के आने की पुष्टि की। उसके बाद लोगों को लगा कि वास्तव में Gmail बंद होने जा रहा है, लेकिन यह दावा पूरी तरह के गलत है।

See also  भारत ही है रूस का असली दोस्त, 2 फोटो से उठेगा ड्रैगन के दिल में दर्द, जिनपिंग बोल रहे होंगे- गजब बेइज्जती है

जीमेल बंद नहीं होने जा रहा है। गूगल ने खुद एक्स पर एक पोस्ट के इसकी जानकारी दी है। जीमेल ने अपने पोस्ट में कहा है कि Gmail में यह टिकने के लिए है। दरअसल यह पूरा बखेड़ा जीमेल के एक फीचर के बंद होने को लेकर शुरू हुआ। गूगल जीमेल के बेसिक HTML वर्जन को बंद करने जा रहा है जिसे कोई इस्तेमाल ही नहीं करता है। इसकी घोषणा पिछले साल सितंबर में ही हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply