देश

भारत ही है रूस का असली दोस्त, 2 फोटो से उठेगा ड्रैगन के दिल में दर्द, जिनपिंग बोल रहे होंगे- गजब बेइज्जती है

नई दिल्ली

भारत और रूस की दोस्ती दशकों पुरानी है. दुनिया भले इधर से उधर हो जाए, मगर यह दोस्ती फेविकोल की जोड़ से भी मजबूत है. मगर बीते कुछ सालों के वैश्विक हालात ने एक अलग समीकरण को जन्म दे दिया है. इसकी वजह से अब सवाल उठने लगे हैं कि चीन या भारत… रूस की किसके साथ पक्की यारी है? मगर अब पीएम मोदी ने रूस जाकर दुनिया को बता दिया है कि भारत ही रूस का असली दोस्त है. पीएम मोदी जब रूस की धरती पर उतरे तो पूरी दुनिया टकटकी भरी निगाहों से देखने लगी. क्या अमेरिका और क्या चीन, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर मोदी रूस में क्या करेंगे, पुतिन के साथ किन-किन मसलों पर बातचीत होगी? मोदी की पुतिन संग मुलाकात की जो तस्वीर आई, उसने यह दिखा दिया कि भारत और रूस की दोस्ती दमदार है. इस दोस्ती की तस्वीर को देख खुद ड्रैगन के दिल में दर्द उठ गया होगा.

See also  "हिंदू वैश्विक अल्पसंख्यक हैं", कनाडा में मंदिर पर हुए हमले को लेकर पवन कल्याण ने जताई चिंता

सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर मोदी के रूस जाने से ड्रैगन के दिल में दर्द क्यों उठेगा? प्रधानमंत्री मोदी से पहले पिछले साल शी जिनपिंग मॉस्को गए थे. मोदी और जिनपिंग के स्वागत में रूस ने जो भेद दिखाया है, उससे ही यह साबित हो रहा कि रूस के लिए भारत अधिक अहमियत रखता है. पीएम मोदी सोमवार को जब मॉस्को उतरे तो एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए रूस के पहले डिप्टी पीएम खड़े थे. पीएम मोदी से स्वागत में पुतिन ने पलकें बिछा दीं. उन्होंने पीएम मोदी के स्वागत के लिए खुद रूस के पहले डिप्टी पीएम को भेजा.

भारत और रूस की दोस्ती दमदार, दुश्मन में हाहाकार
यह इसलिए भी खास है, क्योंकि जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले साल रूस गए थे तो उनका स्वागत रूस के सेकेंड डिप्टी पीएम ने किया था. वरीयता क्रम में देखें तो पीएम मोदी की अगवानी करने वाले डिप्टी पीएम शी जिनपिंग की अगवानी करने वाले डिप्टी पीएम से सीनियर थे. यानी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत रूस के सेकेंड डिप्टी पीएम ने किया था, जबकि पीएम मोदी का फर्स्ट डिप्टी पीएम ने. पीएम मोदी की अगवानी वाली तस्वीर को पूरी दुनिया ने देखा. इसे देखखर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग तो अपनी बेइज्जती महसूस कर रहे होंगे. जिनपिंग को समझ में आ गया होगा कि रूस के सामने उनकी इज्जत मोदी से कम ही है.

See also  सड़क पर मिली कांस्टेबल की लाश : चेहरे पर हैं चोट के निशान, हत्या की जताई आशंका

मोदी-पुतिन गले मिले, दिल जिनपिंग के जले
अब बारी आई मोदी और पुतिन के मुलाकात की. रूस यूक्रेन जंग के बाद पहली बार पीएम मोदी मॉस्को गए हैं. सोमवार की रात को व्लादिमीर पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पुतिन के घर जब रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी पहुंचे तो दोनों के बीच गजब केमेस्ट्री दिखी. दोनों ने न केवल हैंड शेक किया, बल्कि एक-दूसरे के गल लग गए. ऐसा लगा जैसे दो दोस्त जमाने बाद मिले हों. दोनों के गले लगने वाली तस्वीर भी ड्रैगन के दिल में दर्द उठाने के लिए काफी है. क्योंकि पुतिन ने जिस गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया, वह देखने लायक था.

(साभार न्यूज़ १८ )

Related Articles

Leave a Reply