छत्तीसगढ़

सक्ती : कांग्रेस के कद्दावर नेता ने पार्टी से दिया स्तीफा, भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा

सक्ती। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत श्याम सुंदर अग्रवाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल के निवास जाकर अपना इस्तीफा सौप दिया है। श्याम सुंदर अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उन सवालों पर विराम लग गया जिसमे यह कयास लगाया जा रहा था कि श्याम सुंदर अग्रवाल अपना नाम वापस ले सकते है। श्याम सुंदर अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में बवाल मच गया है। 

बता दे कि कांग्रेस ने श्याम सुंदर अग्रवाल की उपेक्षा करते हुए सक्ती से रीना गेवाडीन को अपना प्रत्यासी बनाया है जबकि टिकट के प्रबल दावेदार श्याम सुंदर अग्रवाल थे। टिकट कटने के चलते श्यामू से कही अधिक दुःखी और परेशान उनके समर्थक थे और समर्थकों के कहने पर ही श्याम सुंदर अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में नामांकन दाखिल किया था जिसके बाद श्यामू के विरोधी यह अफवाह फैला रहे थे कि श्याम सुंदर अग्रवाल अपना नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्यासी रीना गेवाडीन को अपना समर्थन देंगे इन्ही अटकलों पर विराम लगाते हुए आज श्याम सुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देख कर यह साबित कर दिया कि उनके लिए समर्थकों से बड़ा कोई नही है।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

Related Articles

Leave a Reply