छत्तीसगढ़

पड़ोसी के घर में नग्न हालत में मिली विवाहिता की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

रायपुर में विवाहिता की लहूलुहान लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का हाथ पलंग से बंधा हुआ नग्न हालत में मिला है। घटना की जानकारी आम होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वारदात रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को कंपनी के काम से मृतिका का पति नागपुर गया हुआ था। घर पर महिला अपने दो बच्चों के साथ थी। 28 जनवरी की सुबह 10 बजे के करीब महिला ने अपने पति से फोन पर बात की थी। इसके बाद दोपहर से वह लापता हो गयी थी। पुलिस ने बताया कि शाम 5 बजे के लगभग उसके बेटे ने फोन पर मां के कहीं चले जाने की जानकारी पिता को दी। 

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

इस जानकारी के बाद महिला का पति नागपुर से वापस अपने गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की। लेकिन कोई विशेष जानकारी नही मिल सकी। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिलने की जानकारी दी गयी। इसके बाद जब महिला का पति पड़ोसी उत्तम साहू के घर पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी की पहचान की। नग्न हालत में महिला के दोनों हाथ पलंग में बंधे मिले।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर अक्सर बातचीत करते थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है आरोपी उत्तम ने महिला को पहले झांसा देकर अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की कोशिश की गयी होगी। महिला के विरोध के बाद आरोपी ने उसके दोनों हाथ पलंग से बांधने के बाद उसके साथ रेप करने के बाद उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही उत्तम साहू फरार है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार उत्तम साहू की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply