रायपुर

कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म: इंस्‍टाग्राम पर बने दोस्‍त ने नाबालिग को कैफे में बुलाकर सिगरेट और पिलाई शराब फिर की घिनौनी करतूत

रायपुर

रायपुर के समता कालोनी स्थित कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपित ने कैफे संचालक से पीड़िता को घर छोड़ने का कहकर कैफे से फरार हो गया। कैफे संचालक हनी अपनी बाइक पर बैठकर घर छोड़ने जाते समय युवती के कहने से वीआईपी रोड चले गए। परिजन उसको वीआईपी रोड से घर ले आए। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार आरोपित ने चंगोराभाठा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को सिगरेट और शराब पिलाकर कैफे में दुष्‍कर्म किया। उरला निवासी आरोपित ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर वसाखी कैफै बुलाया था। कैफै संचालक हनी और आरोपी आपस में दोस्त है। इस घटना में कैफे संचालक की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

See also  राजधानी के बीचो-बीच कॉप्लेक्स में लगी भीषण आग, पीएनबी बैंक, ATM समेत 5-6 दुकानें जलकर राख

Related Articles

Leave a Reply