छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – 36 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सेलरी 60 हजार प्रतिमाह , 12 पास भी कर सकते है आवेदन

जांजगीर चाम्पा : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर चाम्पा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

See also  सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को पकड़कर लाया गया सेंट्रल जेल

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में राज केसर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अकलतरा रोड बलौदा द्वारा RMO 04 पद , फार्मासिस्ट 04 , स्टॉफ नर्स 15, ओटी टेक्निशियन 03 , एक्स-रे टेक्निशियन 02, सिक्युरिटी गार्ड 03, वार्ड ब्वाय 05 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

RMO के लिए MBBS , BMS , BHMS , फार्मासिस्ट के लिए डी-फार्मा, बी-फार्मा, स्टॉफ नर्स के लिए BSC नर्सिंग, GNM, ओटी टेक्निशियन के लिए पैरामेडिकल, एक्स-रे टेक्निशियन के लिए पैरामेडिकल , सिक्युरिटी गार्ड के लिए 12वीं एवं वार्ड ब्वाय के लिए 12वीं उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है एवं कार्यक्षेत्र बलौदा रहेगा। वेतनमान न्यूनतम 6000 से 40000 निर्धारित की गई है।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply