छत्तीसगढ़

दुर्ग का गुटखा किंग गिरफ्तार: हर दिन 25 लाख का गुटखा बनाकर की 10 करोड़ की टैक्स चोरी, जीएसटी टीम ने की कार्यवाई..

रायपुर। स्टेट जीएसटी ने राजनांदगांव और दुर्ग में छापे की कार्रवाई कर सितार गुटखा मालिक गुरुमुख जुमनानी को गिरफ्तार किया है। जुमनानी के खिलाफ बगैर पंजीयन चार वर्षों से गुटखा निर्माण कर बेचने और टैक्स चोरी करने का आरोप है। स्टेट जीएसटी की टीम ने 25- 27 जून को जुमनानी के राजनांदगांव और दुर्ग स्थित फैक्ट्री में छापा मारा था। इस दौरान 15 मशीनों से गुटखा निर्माण कराते पाया गया था। इसके बाद उसे नोटिस जारी कर पूछताछ करने तलब किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं देने पर जुमनानी को स्टेट जीएसटी के अफसरों ने गिरफ्तार किया है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

स्टेट जीएसटी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, गुरुमुख जुमनानी वर्ष 2021 से सितार गुटखा का अवैध तरीके से निर्माण करने का काम कर रहा है। उसके द्वारा अप्रैल 2021 से सितंबर 2022 के बीच राजनांगदाव स्थित मनकी, खैरागढ़ स्थित ठेलकाडीह में तथा जनवरी 2023 से जून 2023 के बीच मंदिर हसौद तथा भनपुरी में अवैध रूप से गुटखा निर्माण किया जा रहा था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इन दोनों स्थानों पर 31 मई 2023 को छापे की कार्रवाई की थी।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

हर तीन महीने में स्थान बदल देता था
स्टेट जीएसटी के अफसरों के अनुसार, गुरुमुख कार्रवाई से बचने हर तीन महीने में गुटखा बनाने की फैक्ट्री का स्थान बदल देता था। दो वर्ष पूर्व रायपुर में कार्रवाई के बाद वह दुर्ग के नंदनी तथा राजनांदगांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित कर रहा था। अफसरों के अनुसार फैक्ट्री का संचालन वह कारोबारी दिन की जगह रात में करवाता था।

रोजाना 25 लाख का कारोबार
जीएसटी की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक गुरुमुख रोजाना 25 लाख रुपए के गुटखा का कारोबार करता था। इस तरह से उसके द्वारा प्रतिमाह साढ़े सात करोड़ रुपए के गुटखा का बिजनेस किया जा रहा था। गुटखा फैक्ट्री संचालित करने कारोबारी स्थानीय की जगह मध्यप्रदेश से मजदूर बुलाकर काम करवाता था। काम करने आए मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती थी। स्टेट जीएसटी के आरोपों के मुताबिक कारोबारी मजदूरों को बंधक बनाकर काम करवाता था।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply