छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का वादा कर नर्स को बनाया हवस का शिकार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 5 लाख

बिलासपुर के हिरीं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नर्स जो वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मशानगंज में रह रही थी उसके साथ शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम है, जिसकी पहचान पीड़िता से एक सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के परिजनों ने ग्रुप में उसका बायोडाटा साझा किया, जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। इस दौरान आरोपी ने नर्स को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। लंबे समय तक नौकरी न लगने और शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  SEX रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस ने दो मकानों में मारा छापा, संदिग्ध हालत में मिले दो पुरुष और 8 युवतियां

Related Articles

Leave a Reply