कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में खेत में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जंगल के बीच खेत में एक नर कंकाल मिला है. शव अलग-अलग टुकड़ों में बिखरा हुआ पाया गया हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत साजापानी गांव का है. जंगल में खेत के बीच एक शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए मिले हैं, जबकि पास में रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. इस दौरान शव की पहचान बुधवार सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो पंचायत चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था. बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था. उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसका एक बेटा है, जो फिलहाल मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है. उसकी दूसरी पत्नी भी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अकेले रह रहा था.

See also  आंधी-तूफान से तबाही, पेड़ गिरे, बिजली गुल, मेन रोड घंटों जाम, स्थानीय लोगों ने किया सहयोग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और मौके पर एसपी एवं सीएसपी कोरबा ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया. उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि शव की पहचान कपड़ों के आधार पर करवाई गई है. फिलहाल, मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह हत्या है या किसी जंगली जानवर का हमला किया है.

Related Articles

Leave a Reply